अक्षरा सिंह के डांस परफॉर्मेंस के दौरान मच गया हंगामा, बेकाबू हुए फैंस बीच में ही रोकना पड़ा स्टेज शो

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। इन दिनों भोजपुरी गाने लोगों के पहली पसंद बनते जा रहे है। इनके सिंगर को देख फैंस इन्हे देखने को उतावले हो जाते है। और भी बात हो भोजपूरी सिंगर अक्षरा सिंह (Bhojpuri Singer Akshara Singh) की तो दीवाने फैंस तबाही मचा जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के पूर्वी चंपारण में एक स्टेज शो के दौरान। जहां भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह (Bhojpuri Singer Akshara Singh। को डांस परफॉर्मेंस में बुलाया गया था। अक्षरा सिंह यहां के लिये किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। वह जहां भी जाती हैं भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो जाती है।

अक्षरा ने जैसे ही स्टेज पर आकर अपने डांस का जलवा बिखेरा। लोग पागल होकर उनकी ओर बढ़ने लगे। जैसे ही लोग करीब से देखने के लिए आगे बढ़े भीड़ उथल पुथल होने लगी। चारों ओर हंगामा मच गया। इसके बाद आपस में दर्शक एक दूसरे को मारना पीटने के लिए उतारू हो गए। भगदड़ मच गई। अक्षरा के कई फैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया।

akshara.jpg

कार्यक्रम को दौरान हुए इस हादसे के चलते अक्षरा सिंह के कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा जिससे नाराज दर्शकों ने बाद में खूब कुर्सियां तोड़ीं। खैर यह इस तरह के पहला मामला नही जब दर्शकों के बीच ऐसा हंगामा ना हुआ हो। इससे पहले पवन सिंह के शो में भी जमकर मारपीट हुई थी। बिहार में भोजपुरी स्टार्स के परफॉरमेंस के दौरान दर्शकों की भीड़ का बेकाबू होना अब आम बात हो गई है।

बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर के काफी चर्चे सुनने को मिले थे। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे थे लेकिन बात आगे बढ़ती इसी बीच दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment