लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी Jhulan Goswami का किरदार निभाएंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज पर एक बायोपिक biopic बन रही है, जिसके लिए अनुष्का ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। झूलन की बायोपिक सोनी पिक्चर्स की आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। अनुष्का को पिछले महीने ही झूलन के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन Eden Gardens में देखा गया था। इन्होंने झूलन के साथ फिल्म के एनाउंसमेंट का वीडियो शूट किया था। अनुष्का वीडियो जारी करके अपनी नई फिल्म का ऐलान करेंगी। झूलन गोस्वामी एक ऑल-राउंड क्रिकेटर हैं। बता दें कि 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद अनुष्का बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। उनका ज्यादातर समय अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ ही बीता है।

19 साल की उम्र में खेला था पहला वनडे
झूलन, पश्चिम बंगाल के नादिया के एक छोटे से शहर चकदाहा से हैं। 19 साल की उम्र में 2002 में उन्होंने चेन्नई में आयोजित इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल खेला था। 2007 में झूलन ने आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्राप्त किया था। उन्हें साल 2010 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और दो साल बाद पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। उनके श्रेय में एक और प्रशंसा शामिल है कि वह महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं। अगस्त 2018 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के सन्यास लिया है।
मिलाती राज की भी बन रही बायोपिक
महिला क्रिकेटरों पर बनने वाली यह एकलौती बायोपिक नहीं है। अभिनेत्री तापसी पन्नू भी एक ऐसा ही किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘शाबास मिट्ठू’ में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का किरादर निभाते हुए दिखेंगी। इस किरदार के लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss