लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कपल की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) टॉप पर है। इस कपल की फोटोज आते ही वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती है। एक बार फिर से इस हॉट जोड़ी की तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही है। अर्जुन कपूर और मलाइका करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के भाई अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी में दिखाई दिए। जहां इनकी एंट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा।

वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर फोटोज क्लिक करवाते हुए स्पॉट हुए। मलाइका अरोड़ा ने अरमान जैन की शादी में साटन साड़ी पैटर्न वाला इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। इस आउटफिट को मैच करते हुए मलाइका ने रेड हील्स और नेक पीस कैरी किया था। जो कि उनको एकदम ग्लैमरस लुक दे रहा था। अर्जुन कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता-ब्लैक बॉटम वाला कैजुअल लुक लिया था । अर्जुन का ये लुक सबको टक्कर दे रहा था।
ये भी पढ़ें: डे आउट के दौरान तैमूर के इस ब्लू कुर्ते की हो रही है जमकर चर्चा, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान शादी में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) भी नज़र आए। इस पूरी शाम को सितारों ने अपने खूबसूरत अंदाज से सजा दिया। इस शादी में करीना कपूर खान, करीश्मा कपूर संग करन जौहर ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss