लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी 'श्रद्धा कपूर' 3 मार्च को 33 साल की हो गई है। फिल्मी दुनिया में उनका सफर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शुरु हुआ था। इसके बाद वे कई हिट फिल्में देकर करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी है। फिलहाल वे अपनी आनेवाली फिल्म 'बागी 3' के प्रमोशन में बिजी है। जिसमें वे 'टाइगर श्रॉफ' और 'रितेश देशमुख' के साथ नजर आएंगी।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में आंकी जानी वाली श्रद्धा कपूर ने अपने जीवन के 34 वें वर्ष में कदम रख दिया है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ऑस्कर विजेता बेन किंग्सले और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ की थी। तीन पत्ती नामक यह फिल्म वर्ष 2011 में आई थी। इसके बाद उन्होंने कई एक से बढ़कर एक फिल्में की है। आश्चर्य की बात तो यह है कि वे एक एक्टर होने के साथ सिंगर भी है। उन्होंने बॉलीवुड में पहला गाना वर्ष 2014 में आई फिल्म एक विलन में 'गल्लियां' गाया था। जो जमकर हिट हुआ था। इसके बाद उन्होंने हैदर, बाघी, रॉक ऑन 2 आदि फिल्मों में गाने गाए हैं।
आशिकी 2 से रातोंरात बनी सुपरस्टार
श्रद्धा कपूर के केरियर की सबसे बड़ी पहली फिल्म आशिकी 2 थी। जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसने श्रद्धा को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म के गीत आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss