लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। फिल्म बाहुबली (Baahubali) से बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाली सुपरहिट जोड़ी प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anuskha Shetty ) के अफेयर की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रभास से उनकी बॉडिंग इतनी जबरदस्त है कि वो उन्हें रात के 3 बजे कॉल करने से भी नहीं हिचकती हैं। वो घंटों उनसे बात कर सकती हैं। हालांकि उन्होंने बाहुबली एक्टर प्रभास को महज अपना बेस्ट फे्रंड बताया।
दोनों की ट्यूनिंग के बारे में अनुष्का ने बताया कि वो प्रभास को पिछले 15 साल से जानती हैं। चूंकि उनका नेचर काफी एक जैसा है इसलिए वे अच्छा बांड शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभास और वो सिंगल है और मूवी बाहुबली में उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसीलिए अक्सर उनके अफेयर की खबरें सामने आती रहती है, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। वे महज एक अच्छे दोस्त हैं।

अनुष्का आगे कहती हैं, हम दोनों ही ऐसे इंसान हैं जो अपने इमोशन्स को छुपा नहीं पाते हैं। इसलिए जो दिल में होता है वही बोल देते हैं। ऐसे में अगर हम रिलेशनशिप में होते हैं तो बिल्कुल इसे सबसे शेयर करते। इसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले अनुष्का की शादी की अफवाह भी खूब उड़ी थी। सुनने में आया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ एक क्रिकेटर से शादी करने वाली हैं। हालांकि उन्होंने इस बात से भी इंकार किया। अनुष्का का कहना है कि जब सही इंसान मिलता है तो शादी होने में देर नहीं लगती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss