श्रद्धा कपूर हैं लता मंगेशकर की रिश्तेदार, बॉलीवुड के ऐसे अनजान रिश्तों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो ना सिर्फ एक अच्छी एक्टर हैं, बल्कि बढ़िया सिंगर और डांसर भी हैं। आज यानी 3 मार्च को श्रद्धा कपूर का जन्मदिन होता है, अब वो 33 साल की हो गई हैं। आजकल श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 3 के प्रमोशन्स में बिज़ी हैं हालांकि उनके पापा शक्ति कपूर ने उनके लिए कुछ खास प्लान किया है। श्रद्धा के बारे में आप लगभग सभी बातें जानते होेंगे लेकिन शायद एक बात है जो आपको अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में ना पता हो। दरअसल, श्रद्धा कपूर का सुर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से खास रिश्ता है, वो उनकी रिश्तेदार हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के नाना और लता मंगेशकर कजन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर लता मंगेशकर की भतीजी हैं। अब अगर रिश्तों की गहराई पर गौर करें तो श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन कह लाती हैं। दरअसल, श्रद्धा के नाना पंढरीनाथ कोल्हापुरे की मां दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन का कनेक्शन पूरे मंगेशकर परिवार से था। दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना, ऊषा और हृदयनाथ मंगेशकर की बुआ लगती हैं। श्रद्धा का लता मंगेशकर की नातिन होने की वजह से ही शायद उनमें भी सिंगिंग का गुण कूट-कूट कर भरा हुआ है। श्रद्धा कपूर के अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारें हैं जिनका कनेक्शन फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग लोगों से है।

djdldbvvaaasabv.jpg

तब्बू और शबाना आजमी

ये बात शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि तब्बू (Tabu) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। दरअसल, तब्बू के पापा जमाल हाशमी शबाना आजमी के भाई हैं। इस तरह से तब्बू, शबाना आजमी की भतीजी लगती हैं।

tabu-with-shabana-azmi.jpg

रणवीर सिंह और सोनम कपूर

ये सुनकर तो आप हैरान हो सकते हैं क्योंकि रणवीर सिंह (Ranveer Singh), सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के भाई लगते हैं। दरअसल, सोनम की नानी और रणवीर की दादी बहनें हैं।

ssss.jpeg

आलिया भट्ट और इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक दूसरे के भाई-बहन लगते हैं क्योंकि आलिया के पिता महेश भट्ट इमरान के दूर के मामा लगते हैं।

emraan-hashmi-alia-bhatt-1473923903.jpg

रानी मुखर्जी और काजोल

काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) बहने हैं इससे तो हर कोई वाकिफ है लेकिन कैसे ये जान लेते हैं। रानी का पापा और काजोल के पापा कजन हैं इसलिए रानी मुखर्जी और काजोल भी बहनें हुईं।

image_1.jpg

राज कपूर और प्रेम चोपड़ा

फिल्मोें में विलेन का रोल निभाने वाले प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) का राज कपूर (Raj Kapoor) के खास रिश्ता है। दरअसल, राज कपूर की पत्नी और प्रेम चोपड़ा की वाइफ दोनों ही सगी बहने हैं। ऐसे में राज कपूर और प्रेम चोपड़ा साढ़ू भाई लगते हैं।

ss.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment