लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे कियान का आज (12 मार्च) 10वां जन्मदिन है। इस मौके पर बॉलीवुड से जुड़े हर सितारे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। लेकिन इसी के बीच कियान को ऐसी बधाई मिली जिसे देख वे काफी खुश हुए। उन्हें अपने पिता संजय कपूर (करिश्मा के पूर्व पति) के अलावा वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। प्रिया ने एक फोटो शेयर करते हुए कियान को बधाई दी। ऐसा यह पहली बार नही हुआ इससे पहले भी प्रिया ने कियान की बड़ी बहन के जन्मदिन पर भी इसी तरह से विश किया था।
प्रिया ने संजय से की दूसरी शादी
बता दे कि करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ दूसरी शादी की है। प्रिया सचदेव भी पहले से शादी शुदा थी उनकी पहली शादी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी। जिससे उनकी एक बेटी सफाइरा (13 साल) है, जो कि अपनी मां के साथ ही रहती है। वहीं संजय कपूर से उनका एक बेटा अजारियस है, जो फिलहाल 15 महीने का है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss