लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। कोरोना वायरस ( Corona virus ) का कहर दुनियाभर में देखा जा रहा है। इसके चलते लोग बचाव के उपाय अपनाने पर जोर दे रहे हैं। इन उपायों में से एक है हाथ जोड़कर 'नमस्ते' करना। इससे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संक्रमण पहुंचने की संभावना कम होती है। इसी बात को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने अपने सोशल मीडिया मैसेज में शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए की फोटोज का कोलॉज शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,' नमस्ते पुराना है लेकिन दुनियाभर के लिए एक-दूसरे का अभिवान करने का नया तरीका बन चुका है। कृपया सभी लोग सुरक्षित रहें।'
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सहित कई स्टार्स ने सभी फैंस से अभिवादन के लिए नमस्ते करने को कहा है। नमस्ते को लेकर देश की संसद में भी चर्चा हो चुकी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वह भारतीय शादियों में संगीत सेरेमनी को लेकर एक शो प्रोड्यूस करेंगी। इसमें रियल लाइफ कपल्स को इनवाइट किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss