बॉयफ्रेंड ओरनाल्डो के बच्चे की मां बनने जा रही हैं अमेरिकन पॉप सिंगर कैरी पेटी, वीडियो सॉन्ग के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। मशहूर अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी ( Katy Perry ) अपने शानदार गानों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। कैटी जितना अपने सॉन्ग के लिए फेमस है उतना ही वो अपने रिलेशनशिप की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना 'नेवर वॉर्न व्हाइट' ( Never Worn White ) सॉन्ग रिलीज़ हुआ है। इस गाने को देख उनके सभी फैंस हैरान हो गए है क्योंकि वीडियो में कैटी का बेबी बंप हाई लाइट हुआ। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने मां बनने की खबर को भी आनउंस कर दिया है। वीडियो में आप देखें तो कैटी अपने बेबी बंप को खूब फ्लॉंट करती नज़र आई। मां बनने की खबर से काफी लोग खुश तो कई लोग हैरान दिखाई दिए।

pery.jpg

सिंगर कैटी पेरी ने रसल ब्रांड ( Rusell Brand ) संग शादी की थी। लेकिन उनका ये रिश्ता डेढ़ साल के अंदर ही टूट गया। कैटी पेरी इस वक्त मंगेतर ओरनाल्डो ( Orlando ) की बच्चे की मां बनने वाली है। लेकिन जहां कैटी का ये पहला बच्चा है तो वही उनके मंगेतर ओरनाल्डो का ये दूसरा बच्चा है। वो पहले ही 9 साल के बच्चे के पिता है। बात करें अगर कैटी के नए गाने की तो उन्होंने इस गाने में खुद को रिश्तों से डरने की बात कही है। लेकिन साथ में उन्होंने ये भी कहा है कि अब वो इन सब चीज़ों के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

kerry_.jpeg

बता दें कि कैटी पेरी 2019 में भारत आई थी। जब वो भारत आई तो उन्होंने मीडिया के सामने नमस्ते करते हुए सभी का अभिवादन किया था। उनका ये अंदाज सभी को काफी पसंद आया था। जहां वो बतौर करण जौहर ( Karan Johar ) की गेस्ट थी। उन्होंने मुंबई में एक प्रोग्राम किया था। जहां पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। साथ ही कैटी ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ( jacqueline fernandez ) संग काफी वक्त बिताया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment