रियल लाइफ में भी जमकर होली खेलते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, सलमान और अमिताभ ऐसे जमाते हैं रंग

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

देशभर में रंगों का त्यौहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों के बीच प्यार और खुशियां बाटने वाले इस त्योहार को बॉलीवुड सेलेब्स कैसे सेलिब्रेट करते हैं उनके फैंस यह जानने को उत्सुक रहते हैंं। आपको बता दें कि स्टार्स भी इस त्यौहार को अपने अलग खास अंदाज में मनाते हैं। आज आपको हम बताने जा रहे है कि आप आपके चेहते कैसे—कैसे होली के त्यौहार को सेलिब्रेट करते हैं।

सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हर त्योहार को जमकर मनाते हैं। बजरंगी भाईजान शर्टलेस होकर होली खेलते है। सलमान खान की तस्वीर देखकर तो लगता है सलमान कुर्ता फाड़ होली खेलने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। वह अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं।

Bollywood celebs holi

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन की फ‍िल्‍मों के गीत ही होली के रंग को गाढ़ा करते हैं। बॉलीवुड के स्क्रीन पर बिग बी ने खूब होली खेली है। चाहे वो फिल्म सिलसिला हो या फिर बागवां। गंगा किनारे वाले अमिताभ को होली खेलने में बहुत मजा आता है। फिल्मी परदे पर जमकर होली खेलने वाले अमिताभ रीयल लाइफ में खूब होली खेलते है।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेलते है। हर बार वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ खेली गई होली की कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वे अपनी पत्नी गोरी खान के साथ होली का खूब मजा लेते है।

Bollywood celebs holi

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का भी नाम उन सेलेब्स में शामिल है जो होली के दिन खूब मस्ती करते है। खास बात यह है कि होली खेलने के साथ—साथ वह ठंडाई खुद हीं बनाते हैं। सिर्फ बॉलीवुड फिल्में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी जमकर होली खेलते हैं।

बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर वरुण धवन , 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित, लोकप्रिय आइटम नंबर 'दिलबर-दिलबर' से बॉलीवुड में रातोंरात मशहूर हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही, अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल और तनीषा मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा सहित कई स्टार जमकर होली खेलते है।

Bollywood celebs holi

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment