लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। पूरे देश में 21 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सभी सेलेब्स अपने घरों में कैद हैं। कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आई है। बीते दौर की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है। वें 88 वर्ष की थीं और पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, निम्मी ने मुंबई के सरला नर्सिंग होम में अंतिम अंतिम सांसें ली। गुरुवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में तो शामिल नहीं हो पाएंगे लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शौक व्यक्त किया है।
राजकपूर की पहली खोज
निम्मी को राजकपूर की पहली खोज भी कहा जाता था। राजकपूर ने उन्हें बरसात फिल्म में ब्रेक दिया था। अदाकारा ने 1949 से लेकर 1965 तक लगभग 16 सालों तक फिल्मों में काम किया था।
सेलेब्स ने जताया शौक
कोरोना की वजह से घरों में बंद बॉलीवुड सितारों ने अदाकारा के निधन पर शोक जताया है। ऋषि कपूर ने उन्हें याद करते हुए लिखा,'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। शुक्रिया निम्मी आंटी, 'बॉबी' के प्रीमियर पर शुभकामनाएं और प्यार देने के लिए। आप आरके (राज कपूर) परिवार का हिस्सा रही हैं। 'बरसात' आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।
वहीं महेश भट्ट ने अदाकारा ने निधन पर लिखा है,'आप अपनी इच्छा से अपने दिल को जीत सकते हैं, लेकिन अंत में मौत से धोखा खा जाते हैं। अलविदा निम्मी।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss