ऐश्वर्या राय का छलका दर्द, बेटी संग तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

दुनियाभर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सेलेब्स भी एक्टिंग से दूर अपने घर में कैद हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय aishwarya rai भी अपने फैंस से सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर करती रहती हैं। अब ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर पापा को याद किया। बुधवार को ऐश ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन संग तस्वीर शेयर कीं। फोटोज में पीछे ऐश्वर्या के पीछे पापा कृष्णराज की तस्वीर लगी हुई थी।

 

aishwarya rai

ऐश ने लिखा इमोशनल पोस्ट
ऐश्वर्या ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'LOVE YOU OUR DADDYYY- AJJAAA FOREVER AND BEYOND Our Guardian Angel Alllllways।' बता दें कि 18 मार्च 2017 को ऐश्वर्या के पापा का निधन हो गया था। ऐश्वर्या अपने पापा को बहुत मिस करती हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीर शेयर करती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के भी बहुत क्लोज हैं। वो आराध्या को कभी अकेला नहीं छोड़ती हैं। अक्सर मां-बेटी को साथ में देखा जाता है।

aishwarya rai

पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan) हो सकता है अगला प्रोजेक्ट
बात करें ऐश्वर्या राय के काम की तो वे पिछली बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। अनिल कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में ऐश्वर्या ने बेबी सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म बुरी तहर फ्लॉप हुई थी। इससे पहले वे रणबीर कपूर संग फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात है तो वे जल्द ही फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में काम करती नजर आई थीं। हालांकि, ये फिल्म हिंदी में नहीं बल्कि तमिल में होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment