B'special: 'Yo Yo हनी सिंह' को हो गया था अपनी क्लासमेट से प्यार, गुपचुप तरीके से रचा ली थी शादी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। पार्टियों में अपने गानों से धूम मचाने वाले और यो यो को सबकी जुंबा पर लाने वाले हनी सिंह ( Honey Singh ) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह के फैंस बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते हैं। हनी सिंह के ब्लू आईज ( Blue Eyes ), हाई हील्स ( High Heels ), ब्राउन रंग ( Brown Rang ), देसी कलाकार ( Desi Kalakaar ) और लुंगी डांस ( Lungi Dance ) जैसे गानों ने यूथ के बीच धमाल मचाया। सालों बाद भी इन गानों के बिना हर पार्टी अधूरी ही नज़र आती है। यो यो हनी सिंह की स्ट्रग्ल लाइफ के बारें में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हनी सिंह शादीशुदा हैं। साथ ही उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। चलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारें कुछ बातें जानें।

Honey singh birthday special

पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने गानों से धूम मचाने वाले हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 में हुआ था। असल में उनका नाम हिरदेश सिंह ( Hirdesh Singh ) है। जिसे बदलकर उन्होंने हनी सिंह रख लिया। हनी ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी तो सबको बताई थी। लेकिन एक शो के दौरान ही उन्होंने अपनी पत्नी शालिनी ( Shalini Talwar ) तलवार से भी सबको मिलवाया। उस वक्त लाखों लड़कियों का दिल ये जानकर टूट गया था कि उनके फेवरेट रैपर शादीशुदा हैं। उनकी लव स्टोरी के बारें में बात करें तो हनी सिंह की लव स्टोरी स्कूल के वक्त की है। जब शालिनी तलवार उनके साथ क्लास में पढ़ती थी। हनी सिंह को शालिनी एक ही नज़र में पसंद आ गई थी। दोनों ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया।

Honey singh birthday specialHoney singh birthday special

स्कूल खत्म होने के बाद हनी सिंह अपनी पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। जिस वजह से दोनों के बीच सात समुद्रों की दूरी आ गई। लेकिन दूर होने के बावजूद भी दोनों के बीच दूरियां नहीं आई। बल्कि और प्यार बढ़ता रहा। हनी सिंह जब भी इंडिया आते तो चुपके शालिनी से मिलते। एक दिन दोनों ने सोचा की अब शादी करने का वक्त आ गया है। दोनों ने अपने घरवालों को अपने रिश्तें के बारें बताया और परिवार वालों गुपचुप तरीके से दोनों की शादी करवा दी। लेकिन जैसे हनी सिंह के गाने रातोंरात वायरल हो जाते हैं ठीक वैसे ही लाख छुपाने के बाद भी हनी सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शादी की तस्वीरों में हनी सिंह पत्नी शालिनी संग काफी खुश नज़र आ रहे हैं। फैंस ने जमकर बधाई दी।

Honey singh birthday specialHoney singh birthday special

बता दें कुछ समय पहले हनी सिंह पंजाब इंडस्ट्री और बॉलीवुड से एकदम गायब हो गए थे। ना ही उनकी कोई एलब्म आई और ना ही फिल्मों में उनका कोई गाना आया। ये खबरें जोरों से उड़ने लगी कि ड्र्ग्स के चलते हनी सिंह की तबीयत खराब हो गई है। लेकिन 2 साल के बाद हनी सामने आए और उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी के कारण वो किसी से बात नहीं कर पाते थे। वो नोएडा में स्थित अपने एक घर में ही थे। जिसकी वजह से वो लंबे समय तक लोगों के सामने नही आ पाए। फिलहाल, हनी सिंह फिर से वापसी कर चुके हैं। हाल ही में उनका गाना 'लोका' ( Loca ) भी रिलीज़ हो चुका है। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment