लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, उनके जिम लुक अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने न्यूड शेड का जिम वियर पहना था जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मलाइका की प्रोफेश्नल लाइफ जितनी चर्चाओं में रहती है उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में बनी रहती है। रिसेन्टली उन्हें अर्जुन कपूर के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। मलाइका और अर्जुन कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का वीडियो उनके एक फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अर्जुन और मलाइका दोनों एक दूसरे का हाथ थामें हुए हैं और मलाइका शर्माते हुए चल रही हैं। फैंस इस वीडियो (Malaika Arora Video) को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें एक बार सुर्खियों में आ गई हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से शादी को लेकर कई बार सवाल किया जा चुका है जिसपर उन्होंने यही कहा है कि जब भी ऐसा होगा वो सभी को बताएंगे, कुछ भी चोरी-चुपके नहीं करेंगे। वहीं मलाइका भी अपने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा ही बोलती हुई नज़र आई थीं। अब दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss