लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्होंने कभी गरीबी में अपना जीवन गुजारा लेकिन जब किस्मत पलटी तो वे करोड़ों में खेलने लगे। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर उन्होंने सफलता की बुलंदियों को छुआ। इनमें एक नाम बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का भी है।

रोहित शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल करनी पड़ा। 15 साल की उम्र में उन्होंने काम शुरू किया। रोहित शेट्टी जब चौथी या पांचवी क्लास में पढ़ते थे तभी उनके पिता एमबी शेट्टी का देहांत हो गया था। ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। उनके पिता बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर विलेन थे। जिस घर में 4 बड़ी-बड़ी गाड़ियां थी, शेट्टी के निधन के बाद आर्थिक तंगी की वजह से सभी गाड़ियां बिक गईं।

आर्थिक तंगी की वजह से रोहित को छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उस वक्त उन्हें सैलेरी के तौर पर 30 रुपए मिलते थे। उन्हें इसी में गुजारा करना पड़ा था। रोहित को सबसे पहले काम कुकू कोहली से मिला। उन्होंने रोहित शेट्टी को इंटर्न की जॉब दी। रोहित को इस काम के लिए सिर्फ 30 रुपये मिला करते थे।
कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म 'सुहाग' में काम करने का मौका मिला। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार मेन लीड में थे। इसमें रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार के बॉडी डबल भी बने थे। इसके बाद कुछ फिल्मों में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। आज रोहित करोड़ों के मालिक हैं और एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए 25 करोड़ तक फीस लेते हैं। मुंबई में उनके पास दो आलीशान घर हैं और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss