रामायण और महाभारत ही नहीं इन 5 कार्यक्रम से दूरदर्शन बना नंबर वन चैनल, देखें पूरी लिस्ट

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडान चल रहा हैं। इस दौरान सभी अपने अपने घरों में कैद है। हालात को देखते हुए लोगों ने दूरदर्शन पर पुराने सीरियल को एक बार प्रसारित करने की मांगी की। लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत सहित कई कार्यक्रम को दोबारा प्रसारण किया गया। इसके बाद दूरदर्शन नेटवक के दर्शकों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई।

रामायण और महाभारत ही नहीं इन 5 कार्यक्रम से दूरदर्शन बना नंबर वन चैनल, देखें पूरी लिस्ट

इस दौरान कार्यक्रमों की बात करें सबसे ज्यादा रामायण को पसंद किया जा रहा है और रामायण के दर्शक सबसे ज्यादा हैं। रामायण ने सभी चैनल्स के सभी सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है और दिन में दो बार प्रसारित होने वाली रामायण सबसे आगे हैं। लोग महाभारत को भी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूरदर्शन पर कई पुराने सीरियल्स भी प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनकी व्यूवरशिप भी काफी ज्यादा है।

बार्क की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 13वें हफ्ते में 'शक्तिमान' के प्रसारित होने से व्यूवरशिप 20.8 हो गई, जो पहले इस स्लॉट में 1.7 थी। बता दें कि 'शक्तिमान' शाम 8 बजे के स्लॉट में प्रसारित होता है। दूरदर्शन पर शाम 5 बजे के स्लॉट में 'बुनियाद' का प्रसारण होता है और 13वें हफ्ते में इस स्लॉट की व्यूवरशिप 4.5 हो गई है, जो पहले 0.02 थी।

रामायण और महाभारत ही नहीं इन 5 कार्यक्रम से दूरदर्शन बना नंबर वन चैनल, देखें पूरी लिस्ट

'देख भाई देख' का प्रसारण शाम 6 बजे होता है। इस स्लॉट पर दूरदर्शन की व्यूवरशिप 0.03 रहती थी, जो आप 20.8 हो गई है। सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले 'व्योमकेश बक्शी' की वजह से इस स्लॉट में भी 2.6 फीसदी का इजाफा हुआ और व्यूवरशिप 1.7 से 4.5 हो गई है। 'श्रीमान श्रीमती' का प्रसारण शाम 4 बजे होता है और इसकी वजह से इस स्लॉट की व्यूवरशिप 0.4 से 0.8 हो गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment