लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | रामायण (Ramayan) के रीटेलिकास्ट होने के बाद शो के कलाकारों एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस भी अपने फेवरेट किरदारों के रियल लाइफ के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। सीरियल के बाद राम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) को लोग असल में भगवान की तरह मानने लगे थे। राम के किरदार में तो अरुण काफी शांत स्वभाव नजर आए लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो असल जीवन में कैसे हैं। उनका व्यवहार किस तरह का है। इसपर एक बार अरुण की पत्नी श्रीलेखा (Sreelekha) ने खुलासा किया था कि वो उनके स्वभाव से कितना परेशान हो गई थीं।
इसके अलावा उन्होंने एक भावुक किस्सा भी सुनाया था। रामायण के बाद वैसे भी अरुण गोविल को लोग भगवान की तरह ही पूजते थे। उन्होंने कहा- एक बार एक बच्चे के पिता की मौत हो गई थी लेकिन पिता की मौत पर वो रो नहीं रहा था। वो चौथी क्लास में था, उसे समझ थी लेकिन वो शांत था। तब लोगों ने उससे पूछा कि तुम रो क्यों नहीं रहे हो, बच्चे ने जवाब दिया- मैं क्यों रोऊं, अमल के पापा (अरुण गोविल) को कहूंगा वो मेरे पापा को वापस ले आएंगे। ये सुनकर हम बेहद भावुक हो गए थे।
बता दें कि हाल ही में रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। रामानंद सागर का रामायण पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन चुका है। पहले भी जब रामायण रीटेलिकास्ट किया गया था तब भी पुराने कई साल के रिकॉर्ड इस सीरियल ने तोड़ दिए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss