लोगों की मदद कर रहे साउथ एक्टर की आर्थिक स्थिति बिगड़ी, बैंक से लोन लेने तक की आ गई है नौबत

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की महामारी को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने आगे आकर मदद करने का ऐलान किया। अधिकतर सेलेब्स ने पीएम केयर फंड में धनराशि दान की। तो वहीं कुछ सेलेब्स ने लोगों के रहने की छत और खाने का इंतजाम किया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर प्रकाश राज ( Prakash Raj ) ने भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद का ऐलान किया था। लेकिन अब उनका ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।

अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए अपनी बिगड़ती हुई आर्थिक स्थिति के बारे में लिखते हुए बताया कि-'लॉकडाउन की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई है। वो लगातार अपने फाउंडेशन की मदद से दिहाड़ी मजदूरों को देखरेख कर रहे हैं। लेकिन अब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं है। इसके चलते अब बैंक से लोन लूंगा और यूं ही लोगों की सहायता करता रहूंगा। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि वो फिर से कमा सकते हैं।' बता दें प्रकाश राज ने अपने जन्मदिन पर ऐलान किया था कि वो लॉकडाउन के चलते अपने फार्म हाउस में 11 मजदूरों की पूरी तरह से देखरेख करेंगे। उन्होंने उन मजदूरों को फॉर्म हाउस में रहने की जगह दी थी।

उनका ये ट्वीट देख सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा होने लगी है। लोग जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रकाश राज द्वारा लोगों की मदद करने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। देश के मुद्दों लेकर भी वो अक्सर अपनी प्रतिक्रियाओं को शेयर करते रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment