लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ( Mika Singh ) और एक्ट्रेस चाहत खन्ना ( Chahatt Khana ) के रिश्तों की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। दरअसल, काफी समय से दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। चाहत भी सोशल मीडिया पर मीका संग काफी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने मीका संग कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसके चलते लोगों को लगने लगा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।
जानकारी के अनुसार मीका सिंह चाहत खन्ना एक म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं। जिसका नाम क्वारंटाइन लव है। बताया जा रहा है लॉकडाउन के बाद गाने की शूटिंग शुरू हो जाएगी। हैं। बता दें चाहता एकता कपूर के कई शोज में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। वैसे इन दिनों लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद कर दी गई है। सभी सेलेब्स घरों में रहकर ही अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss