रामायण ने तोड़े टीआरपी के सारे रिकॉर्ड, दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | रामानंद सागर की रामायण के रीटेलिकास्ट होने के बाद से ही दर्शकों ने इस धारावाहिक को फिर से इतना प्यार दिया कि टीआरपी के इसने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अभी तक शो की टीआरपी भारत में ही रिकॉर्ड बना रही थी लेकिन अब रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। 16 अप्रैल को प्रसारित हुए रामायण के एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना दिया। पूरी दुनिया में 16 अप्रैल को इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा जिसकी जानकारी देते हुए प्रसार भारती ने एक ट्वीट किया।

रामायण के रीटेलिकास्ट होने के बाद से ही लोगों में इसका क्रेज नजर आया था। साल 2015 से अब तक टीआरपी के मामले में रामायण हिंदी का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट शो बना। वहीं भारत में सबसे ज्यादा सर्च करने के मामले में भी रामायण टॉप पर है। एक सर्वे में ये बात सामने आई थी कि सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में रामायण और कनिका कपूर सबसे ऊपर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment