लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के माध्यम से तो अपने फैंस से जुड़ते ही हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडया के जरिए भी फैंस को अपने अपडेट्स देते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ब्लॉग पर फोन और उसकी अहमियत के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि कैसे एक स्मार्टफोन ने इंसान की जिंदगी को बदल दिया है।
लिखा ब्लॉग
अमिताभ ने ब्लॉग पर फोन के बारे में लिखा,'पहिए को हमेशा की सबसे बड़ी खोज बताया जाता है। आज के समय में स्मार्टफोन सबसे बड़ी खोज है।'

लैंडलाइन का अलग ही मजा था
महानायक के अनुसार, आज की पीढ़ी उनके समय को नहीं समझ सकती है जब स्मार्टफोन की जगह लैंडलाइन हुआ करता था। बार-बार उंगलियों से नंबर को घुमाना उस समय अलग ही मजा देता था। ये मजा उन लोगों को मिलाता था जिनके घर में लैंडलाइन फोन होता था। उस लैंडलाइन को खरीदना भी उस समय आसाना नहीं होता था। हमने खुद काफी समय तक उसका इस्तेमाल नहीं किया था।

बताया कैसे पिता से बात करते थे
उन्होंने ब्लॉग में पिता हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुए बताया कि उस समय में वे कैसे अपने पिता से बात किया करते थे जब वे दूर चले जाते थे। उन्होंने बताया, 'जब बाबूजी कैम्ब्रिज में पीएचडी कर रहे थे तो एक समय ऐसा भी आया था जब हम उन से दो साल तक नहीं मिल पाए थे। उन्होंने तब हमें एक चिट्ठी के जरिए बस इतना बताया था कि किस दिन और कितने बजे वह हमें फोन करेंगे। उस समय एक चिट्ठी को पहुंचने में 7 से 10 दिन लगते थे।
पिता के फोन का इंतजार रहता था
अभिनेता ने बताया कि उस समय पिताजी के वो फोन कॉल काफी मायने रखते थे। उनके मुताबिक, वे बेसब्री से पिता के फोन का इंतजार करते थे। बिग बी ने बड़े ही आसान शब्दों में स्मार्टफोन और लैंडलाइन के बीच अंतर भी बता दिया। जब लैंडलाइन बजता था तो पूरा परिवार भागता था ये देखने के लिए किसका फोन है लेकिन अब स्मॉर्टफोन के जमाने में इंसान के पास आजादी होती है कि उसे फोन उठाना है या नहीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss