लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते देश लॉकडाउन है। अब स्टार्स भी बोर हो चुके हैं। इसलिए टाइम पास के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें अनुष्का क्रिकेट फैन बनी नजर आ रही हैं।
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में विराट को चिढ़ाया है। अनुष्का ने अपना वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,' वह क्रिकेट के मैदान को बहुत मिस कर रहा होगा। साथ ही करोड़ों फैंस का प्यार भी मिस कर रहा होगा, खासतौर पर ऐसे टाइप के फैन का। इसलिए मैंने ये अनुभव उसे कराया।'
वीडियो में अनुष्का विराट की तरह देखकर कहती हैं, कोहली..., कोहली... ऐ... कोहली चौका मार ना, क्या कर रहा है...। अनुष्का-विराट का ये वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों ने हाल ही में देश में आए कोरोना संकट से बचने के लिए अपनी ओर से आर्थिक मदद की घोषणा की थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss