दीपिका पादुकोण ने हाइपरसोमनिया के साथ बताया दिल का रास्ता

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर हाइपरसोमनिया बीमारी के बारे में जैसे ही जानकारी पोस्ट की इसी के साथ उनके पति रणवीर सिंह का रिएक्शन आ गया। जिसमें उन्होंने बताया कि ये तो मैं हूं। इसी के साथ रणवीर सिंह ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें के कैप्शन में लिखा है दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। जिसमें दीपिका और रणबीर दोनों कार्टून के रूप में नजर आ रहे हैं।

लॉक डाउन के दौरान बॉलीवुड से जुड़े हुए तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए हर दिन दर्शकों और फैंस को नए मैसेज देकर उनका मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां देकर भी जागरूक कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर हाईपरसोमनिया नामक बीमारी को लेकर जानकारी शेयर की है। जिस पर उनके पति रणवीर सिंह का रिएक्शन आया।

आपको बता दें कि हाइपरसोमनिया एक ऐसी बीमारी है। जिसमें इंसान को 12 से लेकर 15 घंटे तक की नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है। इसके बारे में दीपिका ने पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, इसी के साथ उन्होंने यह जानकारी अपने पति रणवीर सिंह को टेग की थी, दीपिका ने कुछ समय पहले यह भी बताया था कि रणवीर सिंह दिन में 20 घंटे तक सो सकते हैं। इसके बाद जब दीपिका ने इस बीमारी की पोस्ट शेयर की तो रणवीर सिंह ने कहां की ये तो मैं हूं।

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर किया है उसमें रणवीर और दीपिका एक कार्टून के रूप में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा है जिसमें लिखा है। दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। यानी जो कार्टूनिस्ट फोटो दिख रहा है इसमें वे बावर्ची के रूप में हाथ में चम्मच लिए भी नजर आ रहे हैं। जिस पर करीब 19 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment