मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर भड़के दिखे तैमूर, थ्रोबैक वीडियो में देखिए कैसे लगे चिल्लाने?

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बॉलीवुड के ही नहीं इंडिया के इंटरनेट सेंशन बन चुके करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर अली खान आजकल लॉकडाउन की वजह से अपने घर में मस्ती कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पुरानी वीडियोज़ खूब वायरल हो रही हैं। तैमूर की क्यूटनेस का लेवल तो हर कोई जानता है, उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं और वो अपनी स्माइल से सभी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी तैमूर का गुस्सा देखा है? रिसेन्टली उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद ही गुस्से में नजर आ रहे हैं।

जाहिर है तैमूर अली खान का ये वीडियो लॉकडाउन से पहले का है। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गया है। जहां तैमूर भी आजकल अपने घर पर ही इंजॉए कर रहे हैं वहीं फैंस के लिए टिम-टिम का ये वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं है। तैमूर इतने ज्यादा क्यूट हैं कि चाहे उनकी फोटो हो या वीडियो सभी इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। गुस्से में भी उनके एक्सप्रेशन्स कमाल के हैं और एक तरह से वो क्यूट ही दिखाई पड़ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment