लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ( Coronavirus ) को नियंत्रण करने के लिए पूरे देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में देश की एक तिहाई जनसंख्या घरों में कैद है। घर में रहकर लोग बोर ना हो इसलिए दूरदर्शन पर 90 के दशक के सभी नाटकों का फिर से प्रसारण शुरू कर दिया है। रामायण ( Ramayana ),महाभारत ( Mahabharat ), चाणक्य,शक्तिमान ( Shaktimaan ) और देख भाई देख के बाद अब टीवी पर रामानंद सागर की प्रस्तुति 'श्री कृष्णा' ( Shri Krishna ) टीवी पर लौट रहा है।
धारावाहिक 'श्री कृष्णा' का निर्देशन भी रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) ने किया है। शो को फिर से टेलिकास्ट करने की खबर खुद प्रसार भारती ने सोशल मीडिया पर दी है। सभी शो की तरह 'श्री कृष्णा' का प्रसारण भी दूरदर्शन चैनल पर ही किया जाएगा। बता दें रामानंद सागर आर्ट्स के प्रोडक्शन में बना श्री कृष्णा 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर सबसे पहले प्रसारित हुआ था। फिर 1996 में दूरदर्शन पर प्रोग्राम को टेलिकास्ट किया गया था।
टीवी पर 'श्री कृष्णा' के लौटने से दर्शक काफी खुश हैं। ट्विटर पर ट्वीट कर यूजर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें दूरदर्शन इन दिनों टीआरपी की रेस में टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुआ है। पुराने शोज को री-टेलिकास्ट के आइडिया ने दूरदर्शन को एक नई गति दे दी है। रामायण और महाभारत की बेहतरीन टीआरपी ने चैनल को पहले पायदान पर ला खड़ा किया है। वहीं सरकार द्वारा लॉकडाउन को भी 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss