लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan Birthday) 24 अप्रैल यानी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है तो वरुण ने अपना बर्थडे घर पर केक कटिंग कर और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए इसे सेलिब्रेट किया। करण जौहर से लेकर सोनम कपूर ने वरुण को जन्मदिन की बधाईयां दीं। अर्जुन कपूर ने वरुण को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने पुरानी फोटो साझा करते हुए बढ़िया कैप्शन लिखते हुए वरुण को बधाईयां दीं। सबसे खास बात जो सामने आई वो ये कि दोस्तों से वीडियो कॉल में वरुण के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी दिखाई दीं।
वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ढेर सारी बर्थडे विशेज की फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में वो केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। एक पोस्ट में वरुण के साथ नताशा, जैकी भगनानी, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, करण जौहर, वरुण शर्मा और अपार शक्ति खुराना के साथ कई लोग वीडियो कॉल पर दिखाई दे रहे हैं। ये सभी उनको जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss