लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा को दिल्ली से मुंबई आने के लिए सरकार से अनुमति तो मिल गई थी, लेकिन फ्लाइट सेवा चालू नहीं होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से ही यह सफर तय करना पड़ा। ऐसे में उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय घर पहुंचने में लग गया, इस कारण उनकी बेटी ने अपने पिता के अंतिम दर्शन भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किये।
रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता ऋषि कपूर को बहुत प्यार करती थी, लेकिन वह दिल्ली में होने के कारण अपने पिता के अंतिम दर्शन पर भी नहीं पहुंच सकी। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल दोपहर को ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली से मुंबई जाने की अनुमति रिद्धिमा को दे दी थी, तब ऐसी खबर भी आ रही थी कि उनके लिए चॉपर की व्यवस्था कर दी गई है, उनके पहुंचने के बाद ही ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया जाएगा लेकिन बाद में बताया क्या है कि ऋषि का निधन कैंसर से हुआ इस कारण उनका पार्थिव शरीर ज्यादा देर तक नहीं रखा जा सकता है, दूसरे चौपर की व्यवस्था भी नहीं हो पाई थी, lockdown के चलते फ्लाइट ना चलने की वजह से उन्हें सड़क मार्ग से ही आना था, ऐसे में उनके परिवार के लोगों ने रिद्धिमा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अंतिम संस्कार में शामिल होने और फिर अगले दिन दिल्ली के लिए निकलने को कहा। इस कारण उन्हें अपने पिता के घर आने में समय लग गया।
रिद्धिमा इस दुख की घड़ी में शरीक होने और मां नीतू सिंह और भाई रणवीर कपूर के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी है, मानव मंगलानी ने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि रिद्धिमा बेटी समरा और पति भरत के साथ मुंबई पहुंची है इस दौरान उन्हें 24 घंटे से भी ज्यादा समय दिल्ली से मुंबई आने में लग गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss