लॉकडाउन : अक्षय कुमार को सबसे ज्यादा नुकसान, अटकी ये 7 बड़ी फिल्में

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। इस महामारी के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके कारण बॉलीवुड का कामकाज पूरी तरह ठप पडा है। लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई तो कईयों की रिलीज अटकी पड़ी है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को हुआ है। अक्षय उन फिल्म स्टार्स में से हैं, जो पूरे साल काफी मेहनत करते हैं और कई फिल्में एक साथ शूट करते हैं। इस प्रकार उनको बहुत नुकसान भी हुआ है।


अक्षय कुमार इंडस्ट्री से सबसे सक्सेसफुल स्टार्स में से हैं। वो एक साल में कई फिल्में शूट करते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की इस लॉकडाउन के कारण एक नहीं बल्कि 7 फिल्में फंस गई है। जिसमें रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' शामिल है। यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की रिलीज कैंसिल हो गई।

Akshay Kumar


इस फिल्म के अलावा अक्षय के पास 'लक्ष्मी बॉम्ब' भी है। इसमें वह एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। साड़ी, चूड़ी और बिंदी वाले अवतार में अक्षय पहले कभी नहीं दिखाई दिए। इस फिल्म की रिलीज का भी कोई अता-पता नहीं है।

Akshay Kumar


इस वर्ष अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में करण जौहर की 'वेल बॉटम' शामिल है। इस फिल्म को 2020 के आखिर रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Akshay Kumar


मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथवीराज' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म से मानुषी डेब्यू कर रही है। पहले ये दीवाली पर रिलीज होने वाली थी लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए अब ऐसा नहीं लग रहा है।


अक्षय की एक और बड़ी फिल्म 'अतरंगी रे' भी आने वाली थी। इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष भी अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले थे। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थई लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी थी। अब लगता है कि आनंद एल राय की ये फिल्म देखने के लिए दर्शकों को और लंबा इंतजार करना होगा।

Akshay Kumar


'बच्चन पांडे' फिल्म में अक्षय कुमार के रफ लुक ने सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज का कुछ पता नहीं है।

Akshay Kumar


वहीं इन सब फिल्मों के अलावा अक्षय, एकता कपूर की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म भी करने वाले थे। ये साउथ की एक फिल्म का रीमेक बताई जा रही थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म पर काम भी शुरू नहीं हो सका।

Akshay Kumar

वहीं इन सब फिल्मों के अलावा अक्षय, एकता कपूर की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म भी करने वाले थे। ये साउथ की एक फिल्म का रीमेक बताई जा रही थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म पर काम भी शुरू नहीं हो सका।

Akshay Kumar

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment