लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | लॉकडाउन (Lockdown) के चलते टीवी पर पुराने सीरियल्स का फिर से प्रसारण दर्शकों का पूरा मनोरंजन कर रहा है। पुराने सबसे ज्यादा जिन सीरियल्स को पसंद किया गया वो माइथोलॉजिकल शोज हैं। रामायण और महाभारत ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूरदर्शन पर आ रहे महाभारत सीरियल को आज भी दर्शक उतनी ही उत्सुकता और प्रेम के साथ देख रहे हैं। बी आर चोपड़ा (BR Chopra) द्वारा बनाई गई महाभारत (Mahabharat) के कई ऐसे किस्से भी हैं जिनके बारे में दर्शक जानना चाहते हैं जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चित और दर्दनाक सीन भीष्म पितामह का बाणों की शैया पर लेटना था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss