लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। पिता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) के देहांत के दो दिन बाद बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahani ) मुंबई पहुंच गई हैं। उन्हें बेटी समारा साहनी ( Samara Sahni ) संग मुबंई की सड़को पर स्पॉट किया गया। पिता की देहांत वाले दिन रिद्धिमा दिल्ली में मौजूद थीं। लाख कोशिश करने के बाद भी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थी। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की वजह से सभी सीमाएं सील होने के कारण उन्हें फ्लाइट से सफर तय करने की आज्ञा नहीं दी गई लेकिन सड़क द्वारा घर जाने की परमिशन मिल गई थी। लेकिन अत्यधिक दूरी होने की वजह से वह वक्त पर नही मुंबई नहीं पहुंच पाती। वहीं अब वह लगभग 23 घंटे का सफर तय कर अपनी मां नीत कपूर ( Neetu Kapoor ) और भाई रणबीर कपूर ( Ranbir Kapor ) के पास पहुंची चुकी हैं।

बता दें दिल्ली में होने की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया रिद्धिमा ने फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से देखी थी। ऋषि कपूर को कैंसर था जिस वजह से उनके शव को ज्यादा देर तक नहीं रखा जा सकता था। वहीं प्रशासन की अनुमति के अनुसार मात्र 20 लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।
बता दें 30 अप्रैल की सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 2018 से वह ल्यूकेमिया ( Leukemia ) की बीमारी से ग्रस्त थे। अक्सर उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। फिलम ‘राजमा चावल’ ( Rajma Chawal ) के दिल्ली आए ऋषि कपूर की प्रदूषण से भी अचानक से तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss