अक्षय कुमार फिर दिखाई दरियादिली, मुंबई और नासिक के बाद अब पंजाब पुलिस को दी 500 स्मार्ट घड़ियां

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

महामारी कोरोना वायरस ( Corona virus ) को कहर पूरी दुनिया में छाया हुआ है। पिछले महीनों से कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन ( lockdown ) चल रहा था। लॉकडाउन के साथ सभी लोग अपने अपने घरों में बंद थे। सरकार कुछ शर्तों के साथ कुछ राहत दी है। इस मुश्किल घडी में बॉलीवुड कलाकारों ( Bollywood actors ) ने सोशल मीडिया ( social media ) के जरिए कोविड-19 ( Kovid-19) को लेकर लोगों को जागरूक किया। सभी स्टार्स हर संभव मदद के लिए आगे आए। जरूरतमंदों के लिए खाने-पीने की चीजों के साथ नगद पैसे का भी सहयोग किया। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ), सलमान खान ( Salman Khan ), अजय देवगन ( Ajay Devgan ), सोनू सूद ( Sonu Sood), टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) , कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) सहित कई कलाकारों ने दिल खोलकर दान दिया।

Akshay kumar

अब पंजाब पुलिस को दी 500 स्मार्ट घड़ियां
अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से लड़ रहे पंजाब पुलिस के प्रथम श्रेणी के योद्धाओं को 500 स्मार्ट घड़ियां दी है। अभिनेता का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान हमें सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अथक परिश्रम करते रहे हैं। कोविड-19 महामारी की लड़ाई में ये पहली श्रेणी में रहे हैं। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अक्षय का धन्यवाद करते हुए कोरोना महामारी के दौरान पुलिस बल द्वारा प्रदान की गई अद्भुत सेवा को एक मान्यता के रूप में इस व्यक्तिगत पहल को स्वीकार किया। उन्होने कहा कि इससे कोरोना वायरस से लड़ रहे पुलिस के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने पहले ही मुंबई और नासिक पुलिस को ऐसी घड़ियां दी हैं। उन्होंने 500 घड़ियों को पंजाब पुलिस के फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के बीच वितरित करने के लिए भेजा है।

Akshay Kumar

मुंबई पुलिस के समर्थन में आगे आईं डायना
अभिनेत्री डायना पेंटी मुंबई पुलिस के समर्थन और उनकी सहायता करने के लिए 'द खाकी प्रोजेक्ट' एक पहल के साथ जुड़ी है। अभिनेत्री ने कहा, द खाकी प्रोजेक्ट के साथ हम मुंबई पुलिस को अपनी सहायता और समर्थन देना चाहते हैं, जो लॉकडाउन के दौरान हमें सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अथक परिश्रम करते रहे हैं। कोविड-19 महामारी की लड़ाई में ये पहली श्रेणी में रहे हैं और वे जो कुछ भी करते आए हैं उनके लिए उन्हें शुक्रिया कहने का यह एक छोटा सा तरीका है। अभिनेत्री ने हैंड सैनिटाइजर और सेफ्टी आईवियर जैसी जरूरत की चीजों के साथ मुंबई पुलिस की ओर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment