Priyanka Chopra भी हो चुकी हैं Nepotism का शिकार, फिल्म से कर दिया था बाहर

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से बॉलीवुड में एक नई जंग छिड़ी हुई है जो सुशांत की मौत का कारण भी बन रहा है। क्योंकि फिल्मी दुनिया में कई सालों से पल रहा परिवारवाद (Nepotism) अब आउटसाइडर के लिए बड़ा सवाल बन चुका है।सुशांत सिंह राजपूत की मौत(Nepotism In Bollywood) के बाद से ही उनके फैंस भाई-भतीजावाद का बहिष्कार करने के लिए एक जुट खड़े होकर इसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं। इनके सपोर्ट में (Priyanka On Nepotism)अब बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी (Nepotism) को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं, साथ ही अपने साथ हुई घटनाओं को भी उजागर किया है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra films) बॉलीवुड भर नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं। प्रियंका की आखिरी मूवी “द स्काइ इज पिंक” थी इस फिल्म में वे फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ के साथ सिल्व स्क्रीन को शेयर किया था। वैसे यही वो फिल्म है जिसमें अभिनय करके प्रियंका ने 3 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था। आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म “द व्हाइट टाइगर” नेटफ्लिक्स पर जल्द ही आने वाली है। फिल्म में प्रियंका राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment