इन सेलेब्स के ट्विटर अकाउंट हुए सस्पेंड,भारी पड़ा विवादित पोस्ट करना

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली।आज सोशल मीडिया लोगों की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गई है, सोशल मीडिया के सहारे ही लोग दुनियाभर से जुड़े रहते हैं, अपनी बातें शेयर करते हैं। अगर सेलेब्स की बात करें तो दुनिया के किसी कोने में रहते हुए भी सेलेब्स अपने फैंस से सीधे जुड़े रहते हैं। ये सेलेब्स बड़ी बेबाकी से अपने विचार सोशल मीडिया पर लिख कर लोगों तक पहुंचाते हैं। लेकिन कई बार लिखने में ज्यादा एक्साइमेंट या अपने विवादित बयानों की वजह से उन्हें काफी नुकसान भी झेलना पड़ता है। आज बात करेंगे ऐसे ही सेलेब्स के बारे में, जिनका ट्विटर अकाउंट (Twitter account suspended) भी सस्पेंड किया जा चुका है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel Twitter Suspend)बीते दिनों काफी सुर्खियों में थीं, इसकी वजह थी उनकी बेबाक बयानबाज़ी। रंगोली (kangana ranaut Sister Rangoli Chandel Twitter)ने नेपोटिज्म और स्टारकिड्स को टारगेट कर एक विवादित बयान दिया था, जिसके चलते उनका (Rangoli Chandel Twitter)ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। ये मामला था मुरादाबाद में हेल्थ वर्कर्स पर हुए हमले का, जिसको लेकर रंगोली चंदेल भड़क गईं थीं, उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को शूट कर देना चाहिए, यही नहीं उन्होंने जर्मनी के नाजियों से भी तुलना की थी। रंगोली का विवादित ट्वीट रिकॉर्ड काफी लंबा है, रंगोली ने सुजैन खान की बहन और संजय खान की बेटी फराह खान पर भी विवादित ट्वीट किया था जिसके बाद ट्विटर इंडिया द्वारा उनका (Rangoli Chandel Twitter Suspend)अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसको लेकर रंगोली चंदेल ने एक ऑफिश‍यल बयान दिया था एवं ट्विटर को एंटी-इंडिया और भेदभाव करने वाला उन्होंने बताया था। इसके साथ नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा था कि वे अब दोबारा इस प्लेटफॉर्म पर कभी नहीं आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment