लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

कोरोना वायरस की इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद, अक्षय कुमार, सलमान खान और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सहित कई सितारें असल जिंदगी में हीरो बनकर उभरे है। इस कड़ी में निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने मुंबई में पुलिस के लिए 11 होटल्स उपलब्ध कराए हैं। इसकी जानकारी मुंबई के सीपी (कमिशनर ऑफ पुलिस) परम बीर सिंह ने अपने ट्वीट से दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में रोहित शेट्टी को धन्यवाद भी दिया है।

मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी कहा धन्यवाद
मुंबई के कमिशनर ऑफ पुलिस ने रोहित शेट्टी को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, 'हम रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हैं, जो कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए निरंतर समर्थन का स्रोत रहे हैं। उन्होंने मुंबई में हमारे ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित अधिभोग के साथ 11 होटलों की सुविधा दी है।'
पहले भी कर चुके है मदद
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने पुलिस की मदद करने की कोशिश की है। बल्कि इस साल अप्रैल में, लॉकडाउन के शुरू होने के तुरंत बाद ही उन्होंने शहर भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के लिए आठ होटलों में चाय-नाश्ता और डिनर के साथ आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने का भी बंदोबस्त किया था।

आने वाले फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की पिछली रिलीज फिल्म 'सिंबा' थी। रणवीर सिंह और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। रोहित की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें लंबे समय बाद अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी एक्शन करेंगे दिखेंगे इसके लिए अलावा रोहित शेट्टी छोटे पर्दे पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss