लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से हर दिन मदद की गुहार लगाने वाले लोगों की संख्या का आंकड़ा 31000 से अधिक रहता है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 1137 मेल, 19000 एफबी मैसेज, 4812 इंस्टा मेसेज और करीब 6741 ट्वीटर मैसेज आते हैं। इस प्रकार प्रतिदिन उनके पास हजारों मेसेज मदद के लिए आते हैं। जिसमें से वह हजारों लोगों की मदद करते हैं। वहीं कई लोग छूट भी जाते हैं। जिनसे उन्होंने माफी मांगी है।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के समय से अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने गृह राज्य भिजवाया है। इसी के साथ ही उन्होंने देश और विदेश से भी फंसे हुए लोगों को अपने घर पहुंचाने में हर संभव मदद की है। हालात यह है कि वर्तमान में लोग उनसे कई प्रकार की मदद की गुहार लगाते हैं। हाली सोनू सूद ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि उनको 1 दिन में करीब 31690 मैसेज आए हैं । उन्होंने इनमें से जिनका जवाब नहीं दिया उनके लिए माफी मांगी है। उन्होंने यह भी कहा कि सब तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं कि हर व्यक्ति की संभव मदद की जा सके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss