लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली | आज पूरे देशभर में लोग गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) का उत्सव मना रहे हैं। आज इस त्यौहार का प्रथम दिन है, मनोरंजन जगत से कई सेलेब्स हर बार की तरह अपने घर में गणेश भगवान की स्थापना कर उनकी पूजा-अराधना कर रहे हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इस बार सभी नियमों का पालन करते हुए इस उत्सव को मनाया जा रहा है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के घर में गन्नू जी आए हैं। खास बात ये है कि इसे उनके लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने बनाया है। करीना ने तैमूर की गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वो हाथ जोड़े हुए बैठे हैं। साथ ही सोहा खान खेमू ने बेटी इनाया द्वारा बनाई गई तस्वीर साझा की है।
बाल गणेश बच्चों के बेहद प्रिय हैं। ऐसे में सभी के चहेते तैमूर ने भी उन्हें खुद से बनाया। दरअसल तैमूर ने अपने लेगो ब्लॉक से गणपति बप्पा की प्रतिमा (Taimur made Ganpati by lego blocks) बनाई है। रंग बिरंगे लेगो ब्लॉक से तैमूर ने अपनी क्रिएटिविटी इतनी कम उम्र में दिखा दी है। करीना ने तैमूर द्वारा बनाए गए गणेश की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पहली तस्वीर में तैमूर बड़े ही भक्ति भाव से हाथ जोड़कर (Taimur Ganpati puja) बैठे हुए हैं। दूसरी तस्वीर में तैमूर द्वारा बनाए गए गणपति को करीना एक जगह पर रखकर उनकी फोटो क्लिक की है। तैमूर की ये प्यारी फोटो खूब वायरल हो रही है। फैंस उनकी लेगो ब्लॉक से भगवान गणेश की प्रति बनाने की कोशिश को सराहना कर रहे हैं।
करीना ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में सभी के लिए शुभकामनाएं लिखी। उन्होंने कहा- इस बार गणपति का उत्सव कुछ अलग रहेगा। लेकिन टिम ने तय किया कि वो इस त्यौहार पर हमारे लिए बेहद सुंदर लेगो गणेश बनाएंगे। आप सभी लोगों को गणेश चतुर्थी की बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के लिए शांति की प्रार्थना। सभी की सेहत और सुरक्षा सही रहे।
वहीं दूसरी तरफ सोहा अली खान ने इनाया खेमू (Inaaya Khemu) की ड्रॉइंग शेयर की है। कलर पेंसिल से इनाया ने बाल गणेश बनाए हैं। गणेश चतुर्थी के दिन इनाया ने अपनी इस आर्ट को उन्हें समर्पित किया है। सोहा ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर लिखा है- हैप्पी गणेश चतुर्थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss