Bigg Boss 14: इन नामों की शो में एंट्री होनी तय! एजाज खान हो सकते हैं सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14 Contestant Final List) रियेलिटी शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। शो चार अक्तूबर को शुरू होने जा रहा है। अब तक कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इन्हें चुना जा सकता है। मगर अब कुछ नामों पर पूरी तरह से मुहर लग चुकी है। इस बार बिग बॉस अधिकतर फिल्म और टीवी के मशहूर सेलेब्स शामिल किए गए हैं।

जैस्मिन भसीन

एक रिपोर्ट अनुसार अनुसार, शो में सबसे पहला नाम 'नागिन' एक्‍ट्रेस जैस्मिन भसीन का सामने आ रहा है। पिछले सीजन में जैस्मिन भसीन ने एंट्री कर सिद्धार्थ शुक्ला का खुले तौर पर समर्थन किया था। उनकी दोस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई थी। सीरियल 'नागिन' एक्‍ट्रेस जैस्‍मिन भसीन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

निशिकांत सिंह मल्‍कानी

अभिनेता निशिकांत सिंह मल्‍कानी इस पर बार बिग बॉस में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार,'गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा' एक्‍टर निशिकांत का इस शो में शामिल होना तय माना जा रहा है। उन्‍होंने अपने सीरियल से अलविदा कह दिया है। हाल ही में निशिकांत ने अपने आखिरी एपिसोड को शूट किया।

नेहा मेहता

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा जानामाना नाम हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। हालांकि वे कोई बड़ी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं रहीं हैं। उनके नाम को भी बिग बॉस के लिए तय माना जा रहा है। उन्होंने बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियों में काम किया है।

एजाज खान

टीवी और फिल्म के जानेमाने अभिनेता एजाज खान (Eijaz Khan) बड़ी एंट्री लेंगे। उन्होंने एकता कपूर की फिल्म 'काव्यांजलि' में मुख्य किरदार निभाया था। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। पहली बार वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा होने जा रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। उनका अनीता हसनंदानी से काफी दिनों तक रिलेशनशिप रहा। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। वे राजीव खंडेलवाल के साथ वे एक चैट शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान अभिनेता ने बिना किसी का नाम लिए अपनी जिंदगी के कई रहस्यों का उजागर किया था।

पवित्र पुनिया

लोकप्रिय अभिनेत्री पवित्र पुनिया पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से अपना काम शुरू किया था। बाद में उन्‍होंने 'ये हैं मोहब्बतें', 'नागिन 3' और 'कवच' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। अभिनेत्री को पिछले सीजन में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री दिए जाने की खबरें सामने आई थीं। मगर ये सिर्फ अफवाह निकली। इसका सबसे बड़ा कारण उनके एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा होना था। दोनों के बीच टकराव की बातें सामने आईं थीं।

नैना सिंह

स्प्लिट्सविला की एक और विजेता अभिनेत्री नैना सिंह भी बिग बॉस में नजर आने वालीं हैं। उन्होंने एकता कपूर को झटका देते हुए लंबे समय से चले आ रहे शो कुमकुम भाग्य को छोड़ दिया है। इसके बाद माना जा रहा है कि वह शो में एंट्री करने वाली हैं।

कुमार जानू

मशहूर संगीतकार और गायक कुमार सानू के बेटे कुमार जानू के बिग बॉस में आने की संभावना बनी हुई है। उन्हें प्रशंसकों की डिमांड पर अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा था कि निर्माता इस साल आदित्य नारायण की इस शो में एंट्री कराने की सोच रहे थे। गायक ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उनकी जगह कुमार जानू ने ली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment