लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। 19 सितंबर को एक्ट्रेस पायल घोष ने एक ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद से एक बार फिर इंडस्ट्री में हलचल शुरु हो गई है। अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से न्याय करने की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यदि अनुराग के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई तो वह उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिसके बाद राष्ट्री महिला आयोग ने इस पूरे मामले को अपने संज्ञान में लिया है।
पायल के ट्वीट के बाद राष्ट्री महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शनिवार रात को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि पायल घोष संग 2015 में उनका यौन शोषणा किया गया था। उन्होंने इस पूरे मामले एक्ट्रेस से पूरी जानकारी देने की बात कही है। ताकि वह निर्माता के खिलाफ उचित कार्रवाही कर सकें। आपको बता दें पायल घोष द्वारा लगाए गए इन आरोपों का खंडन तापसी पन्नू ने किया है। वह अनुराग को इस पूरे मामले में सपोर्ट करती हुईं नज़र आ रही हैं। जिसकी वजह से तापसी को खूब ट्रोल होना पड़ा रहा है।
आपको बता दें पायल घोष के अनुराग पर उनके साथ जबरदस्ती करने पर निर्देशक का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को मर्यादा में रहने की सलाह दी है। साथ ही एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अनुराग ने अपनी दो शादियों के बारें में कहा कि वह जुर्म है तो वह मंजूर करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ काम करने वाली सभी महिलाएं आज भी उनसे मिलती और बात करती हैं। फिर चाहे वह उनसे अकेले में मिले हो या फिर जनता के बीच। अनुराग का कहना है कि ना तो वह ऐसा बर्ताव करते हैं और ना ही उन्हें ऐसे आरोप पसंद हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss