लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। बॉलीवुड में खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक Priyanka Chopra ने अपने खास अभिनय से ना केवल बॉलीवुड में पहचान बनाई है बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का ढंका पीटा है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर होकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। वो अपने वीडियो और फोटो को शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। रेड ड्रेस में नजर आ रही प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस काफी समय से बॉलीवुड से दूर रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss