लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। महिलाओं के लिए अब देश सुरक्षित नज़र नहीं आ रहा है। एक के बाद एक कई घटनाएं होती जा रही है। अभी लोग हाथरास के मामले से उभरे ही नहीं थे कि बलरामपुर के दुष्कर्म मामले ने सबको हिला कर दिया है। 22 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया। देश में हो रही घटनाओं को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा है। बॉलीवु़ड सेलेब्स भी इन घटनाओं का निंदा कर रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन हाथरस के बाद बलराम में हुई घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। कृति ने पूछा है कि आखिर कब तक यह सब खत्म होगा।

अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें कुछ कमेंट्स कृति ने शेयर करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि जैसे ही गुस्सा कम होने लगता है तभी एक और भयानक मामला सामने आया है। जिसने उन्हें एक बार फिर से उन्हें डरा घृणा होनी लगी है! यह कह खत्म होगा? हम सदियों से महिलाओं के साथ हो रहीं हिंसा और उनके अपमान के लिए आवाज़ उठाए जा रहे हैं। लेकिन यह मामले केवल रिपोर्ट किए गए हैं।
जो असलियत में बहुत ही छोटी संख्या है। वहीं कृति ने अपने ट्विटर हैंडल से भी एक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'कब ये राक्षस ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को डराएंगे। वह एक सजा के बारें में नहीं सोच पा रही हैं। जो इस तरह की क्रूरता को लिए बिल्कुल ठीक बैठे। सिर पर गोली मारनाया सार्वजनिक रूप से पथर मारकर मारना? यह सभी सजाएं बेहद ही छोटी नज़र आती है।'
आपको बता दें पहले 19 साल की युवती से हाथरस में दुष्कर्म हुआ। पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही और अंत में उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं कुछ समय बाद खबर आई कि बलरामपुर में भी एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। 22 साल की लड़की को दो पुरूषों ने अपनी आवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद उस पीड़िता की भी मौत हो गई। यह सब देख सोशल मीडिया लोग अपनी का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। सभी दोनों ही बेटियों के न्याय मांग रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss