लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का त्योहार आरंभ हो चुका है। यह त्योहार हिंदु धर्म में काफी मान्यता रखताहै। नवरात्रि के त्योहार को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग अवतारों को पूजा जाता है। आज पहला नवरात्रा है। आज माता शैलीपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्री के शुरू होते ही महिलाओं में लेटेस्ट उनके कपड़ों को लेकर थोड़ी दुविधा होने शुरू हो जाती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट आउटफिट्स के बारें में जानकारी देंगे। जिन्हें पहनकर महिलाएं इस त्योहार को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के इस लुक को देखिए। उन्होंने तस्वीर में ग्रे और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी का रंग बेहद ही लाइट है। साथ ही साड़ी में गोल्डन बॉर्डर होने से साड़ी का लुक काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहा है। मलाइका ने इस लुक में सोने के गहनों की जगह स्लिवर ज्वैलरी का इस्तेमाल किया है। जो लुक और भी हाई लाइट कर रहा है। जिन महिलाओं की शादी हाल ही में हुई है। वह भी इस स्टाइल को अपने अंदाज में पहन सकती है। यह साड़ी हर तरह से महिलाओं पर बेहद खूबसूरत लगेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss