B'day Special: मिथुन चक्रवर्ती के डर से श्रीदेवी ने बांध दी थी Boney Kapoor को राखी, दिलचस्प है दोनों की लव-स्टोरी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक बॉनी कपूर ( Boney Kapoor Birthday ) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। बेशक आज उनके साथ उनकी हमसफर श्रीदेवी ( Sridevi ) उनके साथ ना हो,लेकिन आज भी दोनों के प्यार की कहानियां सुनना लोग पसंद करते हैं। दोनों की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है। बॉनी और श्रीदेवी ( Boney Sridevi Love Story ) दोनों से ही बेहद प्यार करते थे। यह बात सभी जानते थे, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को दिल की बात कहने से डरते थे। तो चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं इस लव स्टोरी की कुछ दिलचस्प बातें।

यह भी पढ़ें- क्लासिक अवतार में Janhvi Kapoor ने कराया फोटोशूट, तस्वीर देख लोगों को आई 'श्रीदेवी' की याद

b_1.jpg

'मिस्टर इंडिया' फिल्म के दौरान दोनों आए करीब

श्रीदेवी का फिल्मी करियर एक बार सातवें आसमान पर पहुंच गया था। अभिनेत्री एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रही थीं। फिल्में करते-करते वह अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty ) के काफी करीब आ गई थीं। बताया जाता है कि दोनों की बीच इस कदर करीबियां बढ़ गई थीं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। दोनों के ही अफेयर्स की खबरें जोरों पर थी। वहीं इस बीच वह बॉनी कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' ( MR.India ) में अभिनेता अनिल कपूर संग काम कर रही थीं।

b_2.jpg

बांध दी बॉनी कपूर को राखी

मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान बॉनी कपूर और श्रीदेवी के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी। यह बात जब मिथुन को पता चली तो श्रीदेवी पर काफी गुस्सा हो गए। जिसे देखते हुए श्रीदेवी थोड़ा घबरा गई और उन्होंने मिथुन को यह यकीन दिलाने के लिए कि बॉनी संग उनका कोई अफेयर नहीं है इसलिए उन्होंने उनके हाथ पर राखी बांध दी। यह किस्सा Savvy मैगजीन के इंटरव्यू के दौरान खुद बॉनी कपूर ने बताई थी। इस किस्से का जिक्र इंग्लिश न्यूज़ पेपर दि टेलिग्राफ में 2009 में भी छपा था।

यह भी पढ़ें- 'आश्रम' को लेकर नहीं कम हुआ करणी सेना का गुस्सा, सड़कों पर फूंका Prakash Jha का पूतला

b_3.jpg

हर फिल्म में देते थे ज्यादा फीस
बताया जाता है कि बॉनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में इतना खो गए थे कि वह उनकी हर ख्वाहिश को पूरा किया करते थे। वह चाहते थे कि वह हर फिल्म में श्रीदेवी संग ही काम करें। कहा जाता है कि किसी भी फिल्म के लिए अभिनेत्री की मां 10 लाख रुपये चार्ज करती थीं, लेकिन बॉनी कपूर उन्हें 11 लाख रुपए दिया करते थे। उस दौरान अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के लिए किसी भी प्रकार की वैनिटी वैन या रूम नहीं हुआ करता था। लेकिन बॉनी कपूर श्रीदेवी के हमेशा स्पेशल मेकअप रूम का का इंतेजाम करवाते थे। जिससे श्रीदेवी भी काफी इम्प्रेस होने लगी और वह उनके साथ काम करने लगी।

b_4.jpg

मां के देहांत के बाद करीब आए दोनों

श्रीदेवी के परिवार में वह अपनी मां के सबसे करीब थीं और यह बात बॉनी कपूर बहुत अच्छी तरह से जानते थे। उनकी हर फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मां और उनकी बहन उनके साथ रहती थीं। कहा जाता है कि श्रीदेवी ने ही शूटिंग पर मां को ले जाने का कल्चर शुरू किया था। 1995 में अभिनेत्री की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। जिसके इलाज के लिए उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया था।

b_5.jpg

बताया जाता है कि डॉक्टर्स की लपारवाही के चलते उन्होंने ब्रेन की गलत साइड ऑपरेशन कर दिया था। जिसकी वजह से उनकी मां की मौत हो गई। इस मुश्किल घड़ी में बॉनी कपूर श्रीदेवी को संभालने लगे। जिसके बाद श्रीदेवी उनके शादीशुदा होने की बात जानते हुए भी उनसे प्यार करने लगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment