Gauahar Khan ने दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी, कहा- परफेक्ट.. देखिए तस्वीरें

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे जैद दरबार संग अपने रिश्ते को उन्होंने कुछ ही समय पहले ऑफिशियल किया है। अब इसी बीच उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी फैंस को दिखा दी है। खबर है कि गौहर और जैद दिसंबर महीने में शादी करने वाले हैं। उससे पहले गौहर ने अपनी इंगेजमेंट रिंग की कुछ तस्वीरें दिखाते हुए फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। गौहर के हाथ में सगाई की अंगूठी बेहद ही खूबसूरत लग रही है।

दिवाली के त्यौहार पर रिद्धिमा कपूर को पापा ऋषि कपूर को आई याद, लिखा भावुक मैसेज

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। गौहर ने अपने हाथ की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें उनकी इंगेजमेंट रिंग काफी नजदीक से दिखाई दे रही है। फैंस गौहर को लगातार बधाईयां दे रहे हैं। गौहर ने इसमें कैप्शन लिखा- परफैक्ट, मैं इस रिंग को देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं। गौहर के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं जैद दरबार ने भी गौहर की तस्वीर पर कमेंट किया है।

dd.jpg

बता दें कि जैद दरबार टिकटॉक पर एक जाना माना चेहरा रह चुके हैं। इसके अलावा वो बेहतरीन कोरियोग्राफर और डांसर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौहर ने दिसंबर महीने (Gauahar Khan wedding date) को अपनी शादी के लिए चुना है। क्रिसमस के मौके पर गौहर और जैद निकाह करेंगे। दोनों की शादी के फंक्शन 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे और यानी 25 दिसंबर को निकाह होगा। कोरोनाकाल के चलते इस शादी में सिर्फ क्लोज फैमिली फ्रेंड्स और परिवारवाले ही शामिल होंगे। गौहर और जैद दोनों मुंबई से ही शादी (Gauahar Zaid wedding) करने जा रहे हैं। सभी फंक्शन यहीं से होंगे। वहीं गौहर के परिवारवाले, उनकी बहन निगार खान बाहर रहते हैं। सभी उनकी शादी के लिए भारत आएंगे। अभी कुछ दिनों पहले ही गौहर और जैद को उनके बर्थडे पर साथ देखा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment