परिवार से न मिलने के कारण Shehnaaz Gill से नाराज हुए पिता, कहा- जिंदगी भर बात नहीं करूंगा

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 13' से शहनाज गिल ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। जहां पहले वह पंजाब में ही जानी जाती थीं तो वहीं अब उनका नाम पूरे देशभर में पॉपुलर हो चुका है। शहनाज के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। इसके साथ ही फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की जोड़ी काफी पसंद है। ऐसे में दोनों एक बार फिर म्यूजिक एलबम में साथ नजर आने वाले हैं। इसी के चलते कुछ दिनों पहले शहनाज शूट के लिए चंडीगढ़ पहुंची थीं और अब वह वापस मुंबई लौट चुकी हैं। लेकिन घर के पास ही शूटिंग करने के बावजूद शहनाज अपने परिवार से मिलने नहीं पहुंचीं। जिसके कारण उनके पिता उनसे काफी नाराज हो गए हैं।

Big Boss 14: राहुल वैद्य करने जा रहे हैं अपने प्यार का इजहार, क्या दिशा परमार है वो नाम?

परिवार से नहीं मिली शहनाज

शहनाज गिल ने अपने पिता और परिवार वालों को पंजाब आने की जानकारी तक नहीं दी। जिसके बाद उनके पिता काफी नाराज हो गए हैं और शहनाज से कभी बात न करने की कसम तक उन्होंने खा डाली है। शहनाज के पिता संतोष सिंह सुख ने टेलीचक्कर से बात करते हुए कहा, शहनाज चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थी और परिवार से मिलने के लिए नहीं आई। शूटिंग की लोकेशन से घर सिर्फ दो घंटे की दूरी पर था। शहनाज के यहां आने की खबर भी हमें मीडिया के जरिए पता चली। उसने हमें शूटिंग या चंडीगढ़ आने के बारे में कुछ नहीं बताया।

कभी बात न करने की खाई कसम

शहनाज के पिता ने आगे कहा, उसके दादाजी की कुछ दिनों पहले ही घुटने की सर्जरी हुई है। लेकिन शहनाज ने उनसे मिलना भी ठीक नहीं समझा। संतोष सुख ने कहा कि उनके पास शहनाज के मैनेजर का नंबर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कसम खाई है उससे जिंदगी भर बात ना करने की।

विवादों में Shweta Tiwari, पति अभिनव कोहली ने घर के अंदर ना आने का लगाया आरोप

इसके साथ ही शहनाज के पिता ने बताया कि कुछ फैमिली फ्रेंड्स हैं जिनके बच्चे शहनाज के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं लेकिन शहनाज ने इससे इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि बहुत सारे लोग हैं और इसमें बहुत टाइम लगेगा। पिता का कहना है कि उसे पंजाब के अपने फैंस से जरूर मिलना चाहिए। आपको बता दें कि शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। शो के दौरान उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment