दीपिका पादुकोण ने गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर मनाया बाजीराव मस्तानी के 5 साल पूरे होने का जश्न

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया। यह फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को 18 दिसंबर 2015 को रिलीज किया गया था।

आपको बता दें कि फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग के माध्यम से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म को आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। इस फिल्म की यादों को ताजा रखने के लिए दीपिका ने गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर जाकर संजय लीला भंसाली के साथ सेलिब्रेट किया और उन्होंने इस अवसर के फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए। इस दौरान वे करीब 3 से 4 घंटे सेट पर रही।

आपको बता दें कि रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के साथ भंसाली, दीपिका और रणवीर सिंह की एक सफल तिकड़ी बन चुकी है। वही गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म 2021 में रिलीज होने जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment