लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में करीना, सैफ और तैमूर हिमाचल प्रदेश से लौटे हैं। ऐसे में अब उनके शो 'वॉट विमन वॉन्ट' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बताती हैं कि तैमूर के नाम पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में उन्होंने और सैफ ने सोचा तक नहीं था कि ऐसा होगा। ऐसे में अब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम के बारे में कोई प्लानिंग नहीं की है।
दूसरे बच्चे का नाम सरप्राइज होगा
करीना ने यह बात अपने चैट शो 'वॉट विमन वॉन्ट' के दौरान नेहा धूपिया से कही। नेहा ने करीना से पूछा था कि प्रेग्नेंसी के बारे में बताने पर दोस्तों और परिवार वालों ने बच्चे का नाम क्या सुझाया? इस पर करीना जवाब देती हैं कि 2016 में तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने अभी तक अपने दूसरे बच्चे के नाम के बारे में नहीं सोचा है। लेकिन यह लास्ट मिनट सरप्राइज होगा।
Anushka Sharma को इस खूबसूरत तस्वीर के साथ विराट कोहली ने दी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई
तैमूर का नाम पर हुआ खूब बवाल
अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखने पर करीना और सैफ को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों को खूब ट्रोल किया था। करीना ने बताया कि जब यह सब हो रहा था उस वक्त सैफ काफी परेशान हो गए थे। वह तैमूर का नाम भी बदलने वाले थे। बता दें कि 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना के घर तैमूर का जन्म हुआ। लेकिन अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर दोनों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोगों का कहना था कि तैमूर का नाम क्रूर शासक तैमूर लंग पर आधारित है जिसने भारत में लूट और हत्याएं की थीं। तैमूरलंग ने साल 1398 में दिल्ली पर हमला बोला था।
'Durgavati' के प्रमोशन में मास्क पहन पहुंची भूमि पेडनेकर, देखें फोटोज
'लाल सिंह चड्ढा' में आएंगी नजर
करीना कपूर खान की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने कुछ वक्त पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में एक्टर आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss