कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। जाने माने डांसर और मशहूर कोर‍ियोग्राफर रेमो ड‍िसूजा को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद आनान-फानन में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर है।

बता दें रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर है। इसके अलावा वे एक फिल्म निर्देशक भी हैं। रेमो डांस इंडिया डांस के जज भी हैं। साल 2013 में उन्होंने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी का निर्देशन किया था, जो जबरदस्त हिट रही। इसके दो साल बाद उन्होंने एबीसीडी 2 भी बनाई। इतना ही नहीं रेमो ने सलमान की फिल्म रेस 3 का निर्देशन किया है।

2 अप्रैल 1972 जन्मे रेमो का असली नाम रमेश यादव है। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की। डांसर होने के अलावा वे एक अच्छे एथलीट भी है। रेमो ने कॉस्ट्यूम डिजायनर लिजेल से शादी की है। उनके दो बेटे हैं ध्रुव और गबिरिल।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment