लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे जाने-माने सेलेब्स हैं जिनके अफेयर्स की चर्चा आज भी होती हैं। इनमें से एक महनायक नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) भी हैं। वैसे तो हमने नाना पाटेकर को हमेशा गुस्से और सीरियस होते हुए ही देखा है, लेकिन गुज़रे जमाने की अभिनेत्री आयशा झुल्का ( Ayesha jhulka ) संग उनके रिलेशनशिप की खबरें हर अखबार की सुर्खियां बनी रहती थीं। चलिए आज आपको नाना पाटेकर की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प किस्सों के बारें में बताते हैं।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद Neha Kakkar बेबी बंप छुपाती हुई आई नज़र, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
कौन हैं आयशा झुलका?
आयशा झुलका ने बॉलीवुड में तब अपना कदम रखा जब अभिनेता नाना पाटेकर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को डेट कर रहे थे। आयशा की खूबसूरती के सामने नाना ही नहीं बल्कि कई बड़े स्टार्स भी अपना दिल दे बैठे। बेशक आज आयशा फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुके हैं, लेकिन उन्होंने आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार संग कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2020: नेपोटिज्म के खिलाफ ये 5 सेलेब्स बोल चुके हैं खुलकर, नहीं सताया किसी का डर
आयशा झुल्का और नाना पाटेकर की मुलाकात
फिल्म आंच में नाना पाटेकर के अपोजिट एक्ट्रेस आयशा को कास्ट किया गया था। शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आने लगे। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इनकी लव स्टोरी में यह ट्विस्ट तब आया। जब मनीषा कोइराला ने रंगे हाथ नाना पाटेकर को आयशा संग पकड़ लिया था। यह देख मनीषा का दिल टूट गया था। नाना संग आयशा को देख मनीषा काफी गुस्सा हुईं थीं। यही वजह थी दोनों ही एक्ट्रेसेस की बीच काफी झगड़ा हुआ था। मनीषा ने आयशा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी।
लिव इन में रहने लगे थे नाना
सच्चाई सामने आने के बाद मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच भी खूब झगड़ा हुआ। दोनों के रिश्तें में कड़वाहट आ गई थी। जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया। मनीषा से रिश्ता टूटने के बाद नाना ने आयशा संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन आयशा संग भी नाना का रिश्ता टिक नहीं पाया। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि एक शूट के दौरान नाना ने आयशा पर हाथ उठा था। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss