लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बॉलीवुड सेलेब्स अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में तो माहिर ही हैं। इसके अलावा वो अपनी कीमती चीजों को सहेज कर रखने में भी बेहद आगे हैं। कुछ सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवा रखा है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल आइकॉन बन चुकी हैं। अगर उनकी एक्टिंग की बात करें तो वो पहले ही लुभा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी स्माइल से दर्शकों का दिल हमेशा ही जीता है। प्रियंका इसे सहेजकर रखना चाहती हैं इसीलिए उन्होंने अपनी मुस्कुराहट का ही इंश्योरेंस करवा डाला है।

मल्लिका शेरावत ने एक वक्त पर फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा खूब बिखेरा। उनकी बॉडी फिटनेस की खूब तारीफ होती थी। उन्हें अपने शरीर से इतना प्यार है कि उन्होंने इसका 50 करोड़ रुपए में बीमा कर लिया।
सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज की दुनिया दीवानी है। उनके गले में साक्षात सरस्वती विराजमान होती हैं। सिर्फ हिंदी ही नहीं कई भाषाओं में उन्होंने गाने गाए हैं। यही कारण है कि लता मंगेशकर ने अपनी अनमोल आवाज और गले का इंश्योरेंस करवा लिया।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की एक्टिंग लाजवाब है। आज भी फिल्मों में काम को लेकर वो बेहद सक्रिय हैं। अमिताभ की आवाज इतनी दमदार है कि कई फिल्मों में उनके वाइसओवर सुनने को मिलते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी आवाज को परखते हुए इसका इंश्योरेंस करवा लिया।

बॉलीवुड के फिटनेस बॉय जॉन अब्राहम अपनी बॉडी के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में वो भारी भरकम एक्शन सीन्स करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं फिल्म दोस्ताना में वो अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखाई दिए थे। इसी कारण उन्होंने अपने हिप को 10 करोड़ रुपए में इंश्योरेंस करवा लिया।

सनी देओल अपने आइकॉनिक डॉयलॉग्स के कारण फैंस के बीच एक खास जगह बनाते हैं। फिर चाहे वो तारीख पे तारीख हो या फिर ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग हो। यही वजह से कि सनी ने अपनी इसी दमदार आवाज का बीमा करवाया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss