लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। भारत में लगभग दो महीने से किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में किसानों की हालत को देख पहले आम से लेकर खास तक सभी चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन अचानक से जब विदेशी महिला सेलेब्स का किसान आंदोलन को समर्थन मिला तो देश में हलचल में मच गई। विदेशी इन्वारइटनमेंटल ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ( Greta Thunberg ) ने जब भारत के किसानों का सपोर्ट को किया तो उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दी। बावजूद ग्रेटा चुप नहीं और उन्होंने फिर एक ट्वीट किया जिसे अब भारतीय कलाकार उन्हें सपोर्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।
आपको ग्रेटा के पहले ट्वीट के बारें में बताएं तो उन्होंने लिखा था कि 'वह भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ खड़ी हैं।' ग्रेटा ने अपने ट्वीट पर भारतीय किसानों को अपना समर्थन दिखाया था। जिसके बाद से देश में बवाल मच गया है। ग्रेटा के साथ-साथ अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, और पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने भी ट्वीट कर किसान आंदोलन को सपोर्ट किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss